फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला में चिह्नीकरण कर हटाया जाएगा अतिक्रमण

विज्ञापन
दुकान के ध्वस्तीकरण के लिए च‌िह्नीकरण करता नगर पालिका कर्मी।
विज्ञापन
08एलकेएच 24
विज्ञापन

गोला में चिह्नीकरण कर
हटाया जाएगा अतिक्रमण
- ईओ ने की अतिक्रमणकारियों से स्वत: अतिक्रमण हटाने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
गोला गोकर्णनाथ। अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान लोगों के आपत्ति जताने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस कारण नगर पालिका परिषद नाले पर बने अतिक्रमण को हटाने से पहले उन्हें चिह्नित कर रही है। इसके बाद ही उन्हें तोड़ा जाएगा। पालिका के ऐसा करने के पीछे मकसद अतिक्रमणकारियों को स्वत: अतिक्रमण हटाने के लिए कुछ वक्त देना है।
विज्ञापन

बीते दिनों खुटार रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के दौरान कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। उसके बाद विधायक ने तहसील सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर अतिक्रमण हटाने से पूर्व निशानदेही कराने की बात कही थी। नालों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा निशानदेही और स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर वासियों का आह्वान करते हुए अनाउंसमेंट कराया जा रहा है। ईओ प्रदीप नारायण दीक्षित ने बताया कि नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण की निशानदेही कराई जा रही है। साथ ही उन्होंने नगर वासियों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें