फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल से आए हाथियों ने किशनपुर में रौंदी फसलें

विज्ञापन
हा​थियों ने उजाड़ी फसल। स्त्रोत- किसान।
विज्ञापन
पलियाकलां। भीरा क्षेत्र के किशनपुर में दुधवा नेशनल पार्क में डेरा जमाए नेपाल से आए हाथियों ने खेतों में उगी फसलों पर जमकर तांडव मचाया। किसानों की गन्ने की फसल को हाथियों के झुंड ने तहस-नहस कर दिया। सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को देते हुए मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बताया गया है कि नेपाल से आए हाथियों का झुंड इस समय दुधवा नेशनल पार्क के जंगल में विचरण कर रहा है। मौजूदा समय में किशनपुर क्षेत्र में अपना डेरा जमाया हुआ है। हाथियों का यह झुंड किशनपुर के किसानों के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। हाथी लगातार किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
शनिवार को पहुंचे हाथियों के झुंड ने हरिराम की दो बीघा, कमलेश की तीन बीघा और सेवकराम की एक बीघा गन्ने के फसल को खाने के साथ ही पैरों तले रौंदकर तहस-नहस कर दिया। इस तरफ श्याम बिहारी का भी खेत है, उनका भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पार्क क्षेत्र से लगे हुए खेतों में आए दिन जंगली जानवर नुकसान पहुंचाने का कार्य करते हैं, लेकिन वन विभाग की तरफ से कोई कारगर सहायता राशि नहीं दी जाती है। हाथियों के झुंड द्वारा की गई बर्बादी के बावत वन विभाग को सूचना दी है। साथ ही ग्रामीणों ने मुआवजा दिलाने की मांग भी की है।

फोटो-15
टस्कर हाथी ने उजाड़ी फसल
बांकेगंज। किशनपुर सेंक्चुरी में डेरा डाले नेपाली हाथियों का झुंड जंगल के इर्द-गिर्द मंडरा रहा है। शनिवार रात नौ बजे के करीब इस झुंड में शामिल सात हाथियों में से एक टस्कर हाथी जंगल से निकलकर बफरजोन मैलानी रेंज की सुल्तानपुर बीट से सटे खुटार रेंज की सिहुरा बीट के पिपरा गांव के खेतों में धावा बोला।
तीन किसानों नेता, बाबू और राम चरन के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को खाया और पैरों तले रौंद कर बर्बाद कर डाला। फसलों की निगरानी कर रही वन कर्मियों की टीम में शामिल फॉरेस्टर राजाराम तिवारी और किसानों ने पटाखे दागकर और शोर मचाकर उन्हें खदेड़ा। खदेड़ने से नाराज टस्कर हाथी ने किसानों की मेड़ पर खड़े कई पेड़ों को उखाड़ डाला। सुबह में सभी हाथी जंगल की ओर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें