फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेतों में फिर हाथियों का उत्पात, गन्ना और धान की फसलें रौंदीं

Thu, 28 Aug 2025 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। दुधवा नेशनल पार्क से आए हाथियों का आतंक बेलरायां क्षेत्र में लगातार बढ़ता जा रहा है। रात होते ही जंगल से खेतों की ओर रुख कर रहे हाथियों ने किसानों की नींद उड़ा दी है। बुधवार रात भी बरौला हार और आसपास के खेतों में हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तड़के खेतों में खड़े किसानों ने बताया कि हाथियों के झुंड में बच्चे समेत तीन हाथी शामिल थे। चिंघाड़ने की आवाज सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया। किसान डंडा और गोले-पटाखे लेकर खेतों की ओर दौड़े, लेकिन इससे पहले ही हाथियों ने गन्ना और धान की खड़ी फसल रौंदकर बर्बाद कर दी। हाथियों का दल तबाही मचाते हुए जंगल की ओर लौट गया।

इस दौरान किसान रामकिशोर, जमाल अहमद, रोज अली, मुशर्रफ खान, देवता दिन और रंगीले के भाई के खेत सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। उनका कहना है कि यदि रेलवे क्रॉसिंग के पास बनी चौकी पर शाम सात से रात 11 बजे तक वन विभाग के कर्मचारी तैनात रहें और चौकी पर रोशनी की व्यवस्था कर दी जाए तो हाथियों की गतिविधियों पर आसानी से निगरानी की जा सकती है।
विज्ञापन

किसानों ने मांग की है कि वन विभाग उन्हें गोले-पटाखे उपलब्ध कराए, जिससे हाथियों को खेतों से दूर भगाया जा सके। उत्तर निघासन रेंज बेलरायां के रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हाथियों की सूचना मिलते ही स्टाफ को मौके पर भेजा गया है। गश्त बढ़ा दी गई है और पूरी तरह निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें