फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: हाईवे पर ट्रक चालक से लूटा मोबाइल फोन, तीन बदमाश गिरफ्तार, बोलेरो कार बरामद

Thu, 28 Aug 2025 03:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक चालक से मोबाइल फोन लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों ने बुधवार रात वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद फरार हो गए थे। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात पश्चिम बंगाल से लौट रहे ट्रक चालक से बोलेरो सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए थे। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उन्हें जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


बिजनौर जनपद के शिवालकलां निवासी पीड़ित ट्रक चालक मुरतलिस के मुताबिक उसका ट्रक ईसानगर क्षेत्र के भरेहटा गांव पास हाईवे पर खराब हो गया था। वह बुधवार रात आठ बजे सड़क किनारे खड़ा था, तभी एक सफेद रंग की बोलेरो से आए तीन बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन लूट लिया। इसी दौरान अन्य वाहन आने से लुटेरे फरार हो गए। 

नौरंगपुर गांव के पास दिखाई गिरफ्तारी 
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने नौरंगपुर गांव के पास किसी वारदात के फिराक में बैठे आरोपी गुलफाम उर्फ रहमान पुत्र सलीम निवासी नौव्वापुर, जुबैर खां पुत्र रईश खां, गुलफाम पुत्र उस्मान निवासी इब्राहिमपुर थाना लहरपुर सीतापुर को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों के पास से लूट का मोबाइल फोन, तीन तमंचे और कारतूस, लूट में प्रयोग की गई कार भी बरामद की है। तीनों आरोपियों के विरूद्ध लहरपुर कोतवाली में दर्जनों अपराधिक मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष निर्मल तिवारी ने बताया कि लूट के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। तीनों अंतरजनपदीय अपराधी हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें