लखीमपुर खीरी। थाना खीरी के रवही स्थित बिजली उपकेंद्र पर फाॅल्ट सही कर रहे एक संविदाकर्मी पर फायरिंग का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अवर अभियंता सूरज त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन अंकुर मिश्रा लाइन ठीक कर रहे थे। थाना खीरी के गांव रखिया निवासी पुस्सू वर्मा आया और लाइनमैन से गाली-गलौज करने लगा। इसका लाइनमैन ने विरोध किया तो युवक ने उससे मारपीट शुरू कर दी। अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर उपकेंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। एसओ निराला तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद