अपने प्रमाणपत्र और मेडल के साथ आरुष। स्रोत- स्वंय
लखीमपुर खीरी। इंटरनेशनल एजुकेशन ओलंपियाड की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शहर के छात्र आरुष ने विश्व में पहला स्थान हासिल करके एक अद्वितीय उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि से न केवल आरुष ने अपने स्कूल का नाम रोशन किया है, बल्कि अपने देश और जिले का भी गौरव बढ़ाया है। आरुष ला माटिना स्कूल में कक्षा एक के छात्र हैं।
इंटरनेशनल एजुकेशन ओलंपियाड एक वैश्विक शैक्षिक प्रतियोगिता है और ऑनलाइन आयोजित होती है, जिसमें विभिन्न देशों के छात्र भाग लेते हैं। यह प्रतियोगिता छात्रों को उनके शैक्षिक कौशल और ज्ञान का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करती है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों में छात्रों की प्रतिभा और ज्ञान जैसे गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान का आंकलन किया जाता है। आरुष ने अपनी मेहनत और लगन से इस प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उन्होंने अपनी तैयारी में कड़ी मेहनत की और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके विश्व में नंबर वन स्थान हासिल किया। संवाद