फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए प्रदर्शन और नारेबाजी

Sat, 27 Jun 2015 05:36 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लोगों के लिए बिजली एक बड़ी समस्या बन गई है। खासकर ट्रांसफार्मरों के बार-बार फुंकने और इमरजेंसी कटौती होने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। शुक्रवार की रात थरवरनगंज मोहल्ले के लोगों ने फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर कचहरी रोड पर स्थित सुनहरी मस्जिद के पास प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। बावजूद इसके शनिवार को भी दोपहर डेढ़ बजे से लेकर शाम छह बजे तक इमरजेंसी कटौती की गई। इससे शहर की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई।
विज्ञापन

थरवरनगंज मोहल्ले में तीन दिन पहले 400केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था, जिसे एक दिन बाद बदला गया। शुक्रवार को इस ट्रांसफार्मर से फिर बिजली सप्लाई गड़बड़ा गई। बार-बार बिजली कटौती होने से नाराज लोग रात के समय सुनहरी मस्जिद के पास इकठ्ठा हो गए। लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हंगामा करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक हंगामा होता रहा। इस बीच एसडीएम सदर और पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया, लेकिन लोग नहीं माने। जिसके बाद रात में ही मोबाइल ट्रांसफार्मर लगा कर बिजली सप्लाई बहाल कराई गई, तब लोग वहां से हटे।
नई बस्ती उपकेंद्र में इनकमिंग में धमाका, आग लगी
शनिवार की दोपहर नई बस्ती उपकेंद्र की एक नंबर इनकमिंग में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। इस दौरान उपकेंद्र में मौजूद बिजलीकर्मी किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। आग लगने के बाद सभी फीडरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। हालांकि जेई डीएस चौहान ने कहा कि धमाका होने से बहुत नुकसान नहीं हुआ है। डेढ़ बजे से शाम छह बजे तक लागू रोस्टरिंग में इस खराबी को दुरुस्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

टेनी ने नहीं दिए एक भी मोबाइल ट्रांसफार्मर
शहर में ट्रांसफार्मर फुंकने पर अक्सर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नया ट्रांसफार्मर मिलने पर ही पुराना ट्रांसफार्मर बदला जाता है। ऐसे में विकल्प के रूप में बिजली विभाग के पास सिर्फ चार मोबाइल ट्रांसफार्मर हैं जो जरूरत पडने पर वीआईपी मोहल्लों में ही लगाए जाते हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इनमें तत्कालीन सांसद जफर अली नकवी ने खीरी टाउन के लिए एक और रविप्रकाश वर्मा ने दो मोबाइल ट्रांसफार्मर दिए हैं। एक मोबाइल ट्रांसफार्मर बिजनेस प्लान से मिला है। अधिकारी कहते हैं कि वैसे तो एआरपीडीआरपी योजना में हर मोहल्ले में ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं लेकिन आपात स्थिति के लिए अभी और मोबाइल ट्रांसफार्मर चाहिए। यहां गौरतलब है कि खीरी सांसद बनने के बाद अजय मिश्र टेनी ने अभी तक एक भी मोबाइल ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं कराया है। सांसद से ट्रांसफार्मर मिलने से काफी हद तक समस्या सुधर सकती है।
पुलिस चौकी में हुई बिजली समस्या पर बैठक     
खीरी टाउन। रमजान के चलते कस्बे के कई मोहल्लों में लो वोल्टेज, बिजली बिल जमा करने,  ट्रिपिंग तथा कुछ में बिजली नहीं आने से परेशान लोगों ने बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता राकेश सिंह और एसडीएम सदर आलोक वर्मा के साथ बैठक कर समस्याओं को उठाया। जिस पर अधिकारियों ने जल्द से जल्द समस्याओं को सुलझाने का आश्वासन दिया। लोगों ने कहा कि ट्रांसफार्मर बहुत ही कम वोल्टेज दे रहे हैं। खीरी कस्बा वासियों को बिजली का बिल जमा करने के लिए लखीमपुर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ईई ने रमजान को देखते हुए पुलिस चौकी परिसर में लगा ट्रांसफार्मर बदलवा दिया और कर्मचारियों को आगाह किया कि कहीं भी बिजली की समस्या उत्पन्न न होने पाए। वहीं बिल जमा करने के लिए हर मंगलवार को बिल जमा करने वाली मोबाइल गाड़ी भेजने को कहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें