फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन की वर्षा के बाद फिर चटक धूप

Sat, 27 Jun 2015 05:33 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 36 घंटे तक हुई तेज वर्षा के बाद शनिवार को आसमान साफ रहा और कड़ी धूप निकली। हालांकि तापमान में गिरावट आई है लेकिन उमस बढ़ गई है। शनिवार को लोग जब सोकर उठे तो आसमान साफ था। कुछ ही देर में सूरज ने अपनी तपिश बिखेरना शुरू कर दी। दो दिन वर्षा होने से खुशनुमा हुआ मौसम आज बदरंग हो गया। कड़ी और चमकीली धूप ने लोगों को फिर से परेशान किया।
विज्ञापन

मौसम साफ होने से किसानों ने शनिवार को खेतों में धान की रोपाई की और गन्ने के खेतों में खाद डाली। अच्छी बारिश होने से खेती किसानी के काम तेज हो गए हैं। किसानों के चेहरे खिल उठे है। खेतों में हरियाली लौट आई है। मैदानों और जंगलों में हरियाली बढ़ गई है। समय से आए मानसून से क्षेत्र में सूखे की आशंकाएं गलत साबित हुई हैं। इससे किसानों ही नहीं आम लोगों में भी खुशी है। दिन भर कड़ी धूप रहने से सड़कों पर हुआ कीचड़ सूख गया।
शहर मेें कई जगह हुआ जलभराव भी सूख गया है। बारिश थमने के बाद जनजीवन पटरी पर लौट आया है। शनिवार को लोगों ने दो दिनों से थमे अपने काम निपटाए। बाजार में शनिवार को खास रौनक रही। तापमान में गिरावट आने से लोगों ने कड़ी गर्मी से राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें