फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कुंभ गए बुजुर्ग की मौत, परिजनों में मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। 11 जनवरी को कुंभ स्नान करने गए एक बुजुर्ग की मौत हो गई। शुक्रवार को जब शव घर लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

मृतक प्रेमपाल सिंह 65 निवासी छाउछ अपने सेवक प्रहलाद के साथ 11 जनवरी को कुंभ में स्नान करने की बात कहते हुए घर से गए थे। परिवार के लोग लगातार प्रेमपाल से संपर्क में थे। बताया जा रहा है कि मौनी अमावस्या को प्रेमपाल सिंह की मात हो गई। वह कुंभ परिसर के 20 नंबर कैंप में ठहरे थे। उनकी मौत की सूचना सेवक प्रहलाद घर पर दी तो परिजन शव लेने गए।
शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे शव घर पहुंचा तो परिजनों में मातमी सन्नाटा छा गया। बुजुर्ग प्रेमपाल के परिवार में पुत्र उपेंद्र सिंह 29 वर्ष, पुत्री नैना सिंह 11, पत्नी रामगुनी 60 वर्ष हैं। वहीं शहर कोतवाल अंबर सिंह का कहना है कि प्रेमपाल सांस की बीमारी से पीड़ित थे। स्नान के दौरान उनके सीने में दर्द उठा था। उन्हें उनके 20 नंबर कैंप के डॉक्टर को दिखाया गया, जहां से उन्हें बड़े अस्पताल ले जाने की बात कही गई, पर उससे पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें