फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अलग-अलग हंगामों से हलकान रही नीमगांव पुलिस

विज्ञापन
नीमगांव के मदारपुर गांव मे युवक ने कमरा बंद कर बांधा फांसी फंदा व मौजूद युवक। स्रोत: सोशल मीडिय
विज्ञापन
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में शुक्रवार को लापता किशाेरी के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए चौकी के सामने हंगामा किया। इसके अलावा थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में एक युवक ने जमीनी विवाद में कार्रवाई न होने पर खुद को कमरे में बंदकर फांसी का फंदा बनाकर धमकी दी। हालांकि राजस्व अधिकारी के समझाने पर वह बाहर निकला। दोनों मामलों को लेकर कई घंटे पुलिस हलकान रही।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले एक किशोरी लापता हो गई थी। इसकी सूचना परिजनों ने चौकी और थाना पुलिस को दी थी। इसके बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। शुक्रवार को पुलिस ने लड़की को ढूंढकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। लड़की के परिजनों को पता चला तो तमाम महिलाएं और पुरुष चौकी पहुंच गए। तब तक पुलिस ने आरोपी और किशोरी को थाने भेज दिया था।
परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चौकी के सामने हंगामा किया। इससे काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। चौकी प्रभारी ने समझा बुझाकर लोगों को शांत किया और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। देरशाम पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी अवनीश निवासी सनिगवां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दूसरी घटना थाना क्षेत्र के गांव मदारपुर की है। यहां के अरुण दीक्षित ने दोपहर बाद स्वयं को कमरे में बंदकर रस्सी से फांसी का फंदा बनाया और एक घंटे में न्याय न मिलने पर फांसी लगाने की बात कही। मौके पर पहुंचे पुलिस और राजस्व के अधिकारियों ने समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।


पहले परिजन रिपोर्ट दर्ज नहीं कराना चाहते थे। अब तहरीर दी है इसके बाद शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिन लोगों ने हंगामा कर सड़क जाम करने का प्रयास किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- शमशेर बहादुर सिंह, सीओ मितौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें