फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार का कहर: लखीमपुर के आठ मरीजों की मौत, मृतकों में दो बच्चे, जिला अस्पताल में 70 से अधिक भर्ती

Wed, 13 Sep 2023 10:19 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में बुखार का कहर थम नहीं रहा है। लगातार हो रहीं मौतों से लोगों में दहशत है। मंगलवार को जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों में 70 से अधिक बुखार पीड़ित भर्ती किए गए। जिले के बुखार से पीड़ित आठ मरीजों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले में बुखार कहर बरपा रहा है। पिछले 24 घंटों में बु्खार से पीड़ित दो बच्चों समेत जिले के आठ लोगों ने दम तोड़ दिया। इनमें से छह लोगों की मौत जिला अस्पताल में हुई, जबकि एक बच्ची की मैलानी और किशोर की लखनऊ में इलाज के दौरान जान गई।

विज्ञापन


जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों में 70 से अधिक बुखार पीड़ितों का इलाज किया जा रहा है। मरीज अधिक होने से बच्चा वार्ड में 14 बेंच जोड़कर सात बेड बनाए गए हैं। वार्डों में भर्ती 10 साल के भत्ते पुत्र मुकेश निवासी हरगांव सहित लतीफ पुत्र जमाल अहमद, बराती पुत्र छेद्दू, मेहरून निशां पत्नी निजामुद्दीन, जगमोहन, रामकुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। 10 वर्षीय बच्चा संक्रमण से ग्रसित था। अन्य लोग बुखार के साथ दूसरी बीमारियों की भी चपेट में थे।

ये भी पढ़ें- बरेली के नौगवां में पथराव: आरती के दौरान आमने-सामने दो समुदाय के लोग, घटना में चार घायल; 15 लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन


दूसरी ओर मैलानी के गांव सुखचैनापुर निवासी बबलू की नौ माह की बेटी की जान चली गई। उसे रविवार को बुखार आया था। दवा पिलाने के बाद हालत सुधरी, लेकिन सोमवार को अचानक हालत बिगड़ गई। डॉक्टर के पास ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। इसके अलावा संसारपुर निवासी नाजिम (17) पुत्र रिजवान की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। 

नहीं थम रहा बुखार का कहर

मरीजों की संख्या बढ़ने से वार्ड में बेड कम पड़ रहे हैं। आलम यह है कि बच्चा वार्ड में बच्चों को भर्ती करने के लिए 14 बेंच जोड़कर सात बेड बनाए गए हैं। मंगलवार को 28 बेड के चिल्ड्रन वार्ड में 22 बच्चे बुखार के भर्ती थे, जिसमें चार बच्चे हाई ग्रेड फीवर के थे। दस बेड के आईसीयू वार्ड में चार बुखार पीड़ित बच्चे भर्ती थे। इसी तरह 32 बेड के मेडिकल पुरुष वार्ड में 29 मरीज, जिसमें 13 बुखार की चपेट में थे। 

उधर, 32 बेड के महिला मेडिकल वार्ड मरीजों से फुल था। इसमें सात मरीज बुखार के थे। इसी तरह 20 बेड के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती 19 रोगियों में आठ बुखार के थे।  36 बेड के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती 17 रोगियों में सात मरीज बुखार के थे।

संसारपुर: कैंप में हुईं 30 जांचें

संसारपुर में बुखार के जानलेवा बनने से पिछले पांच दिन में एक बुजुर्ग और किशोर की मौत हो चुकी है। बुखार रोगियों की मौत से हरकत में आए जिम्मेदारों ने मंगलवार को संसारपुर उपकेंद्र पर स्वास्थ्य शिविर लगाया। 
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार नरवदिया ने बताया कि कस्बे में बुखार रोगियों के बारे में जानकारी मिली थी। इस पर मंगलवार को उपकेंद्र पर शिविर लगाकर 30 मरीजों की जांच कर संदिग्ध 10 बुखार पीड़ितों की मलेरिया और डेंगू की जांच कराई गई, जो निगेटिव रही। उन्होंने बताया कि प्रधान को छिड़काव के लिए ब्लीचिंग पाउडर मुहैया कराया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें