फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Tue, 13 Sep 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुरखीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
- 26 हजार शिक्षामित्रों के समायोजन की उठायी मांग
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने सोमवार को नसीरुद्दीन मौजी हाल में बैठक की और 26 हजार शिक्षामित्रों के समायोजन किए जाने की मांग सम्बंधी ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने शिक्षामित्रों को संबोधित करते हुए कहा कि एक लाख सत्तर हजार शिक्षामित्रों में से कोर्ट के निर्णय से पहले एक लाख सैंतीस हजार शिक्षामित्रों का ही समायोजन हो सका था, जबकि 26 हजार शिक्षामित्रों का बीटीसी प्रशिक्षण पूरा होने के बाद कोर्ट की कानूनी बाध्यता के चलते अभी तक समायोजन नहीं हो सका है, जिससे यह सभी शिक्षामित्र आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। शिक्षामित्रों ने प्रदेश सरकार से सभी दिवंगत शिक्षामित्रों के मृतक आश्रितों को योग्यता के अनुसार नौकरी तथा इनके परिजनों को बीस बीस लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने, सात सितंबर को लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान लाठी चार्ज की घटना की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने सहित जिन शिक्षामित्रों को समायोजित नहीं किया गया है, उन्हें समायोजित शिक्षामित्रों के समान मानदेय दिए जाने की मांग संबंधी मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान अवधेश प्रताप सिंह, अवधेश पाल, सूरज यादव, रामलखन, शिवराम राठौर सहित कई शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें