फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु ही शिष्य को तराश कर बुलंदियों पर पहुंचाता है : टेनी

विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर प्राचार्य डॉ. सुरचना त्रिवेदी का सम्मान करते सदर विधायक योगेश वर्मा। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज सीबीएसई शाखा में आचार्य सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए कहा कि वह एक कुशल शिक्षक होने के साथ पहले राष्ट्रपति भी थे। उन्होंने करीब 40 साल तक एक शिक्षक के रूप में काम किया। उनके जन्मदिन को ही शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि बच्चे की पहली गुरु मां होती है। उसके बाद गुरु ही एक अबोध बालक को सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाकर उसे देश एवं समाज के लिए मूल्यवान बनाता है। उन्होंने रिटायर्ड डीआईओएस डॉ. आरके जयसवाल, सहायक अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय मियांपुर शिल्पी भसीन को शिक्षा क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन

विद्या भारती की संस्कृति बोध परियोजना के तहत हुई संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम रहे शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को पुरस्कृत किया गया। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी उपस्थित रहे। प्रबंध समिति अध्यक्ष सतीश कौशल बाजपेई सहित घनश्याम दास तोलानी, प्रबंधक रवि भूषण साहनी, प्रधानाचार्य शेषधर द्विवेदी, डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। गुरुनानक इंटर कॉलेज, बीपीएस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाकर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। उधर, खत्री वूमन क्लब ने केक काटकर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन मनाया। अध्यक्ष पूजा पूरी, अमृता मेहरोत्रा, प्रीति कपूर, नंदा पुरी, प्रीति पुरी, लेखनी सेठ, नेहा पुरी आदि मौजूद रहीं। भगवानदीन आर्य महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुरचना त्रिवेदी डॉ.राधाकृष्णन के जीवन चरित्र को अपनाकर सभी शिक्षक अपना जीवन सार्थक बना सकते हैं। सदर विधायक योगेश वर्मा ने उन्हें सम्मानित किया। शिवांगी सक्सेना, विमलेश, डॉ. शशि प्रभा बाजपेई, डॉ. गीता शुक्ला आदि मौजूद रहीं। उधर, वाईडी कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में सदर विधायक योगेश वर्मा ने शिक्षकों का सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. डीएन मालपानी, डॉ. सुभाष चंद्रा, डॉ. डीके सिंह आदि मौजूद रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत रत्न शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर सुषमा सिंह, नारायण सिंह चौहान, रामस्वरूप शुक्ला, पुष्पा अवस्थी, उमा देवी, भगवती सिंह, चंद्र प्रकाश अवस्थी, सीमा अवस्थी, निकिता मिश्रा सम्मानित र्हुइं। महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कोमल सिंह, इरफान वेग, रवि तिवारी, रमेश वर्मा, किशोर कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद

पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित करते केंद्रीय गृहराज्यमंत्री ?- फोटो : LAKHIMPUR

वाईडी कॉलेज में हुआ शिक्षकों का सम्मान। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें