फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बीच शिक्षामित्रों ने किया अनशन

Sat, 29 Jul 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
shikshamitra - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चौथे दिन भी बीएसए कार्यालय पर उमड़ा शिक्षामित्रों का सैलाब
विज्ञापन

जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
सीएम के आश्वासन पर भी शिक्षामित्रों में भ्रम की स्थिति बनी
शिक्षामित्रों ने विरोध प्रदर्शन के चौथे दिन भी अनशन और धरना प्रदर्शन किया। बारिश के बीच शिक्षामित्र धरने पर डटे रहे। दोपहर 12.30 बजे जुलूस के रूप में शिक्षामित्र कलक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम नागेंद्र सिंह को सौंपा है। मुख्यमंत्री के बयान कि विद्यालय जाकर शिक्षण कार्य करें पर शिक्षामित्रों ने सवाल उठाए हैं। कि वह लोग किस पद पर शिक्षण कार्य करेंगे, जिसे स्पष्ट किया जाना चाहिए। शनिवार को भी करीब 75 शिक्षामित्र क्रमिक अनशन पर बैठे। 
आदर्श शिक्षामित्र एवं समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को भी जिले भर से शिक्षामित्र बीएसए कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। रोजी-रोटी की मांग करते हुए क्रमिक अनशन पर करीब 75 शिक्षामित्र बैठे, जिनका माला पहनाकर स्वागत किया गया। शिक्षामित्रों ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी ने स्कूलों में जाकर शिक्षण कार्य करने की बात कही है, लेकिन इस पर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। आखिर समायोजित शिक्षामित्र स्कूल में किस पद की हैसियत से कार्य करेगा, जिसे तुरंत स्पष्ट किया जाना चाहिए। शिक्षामित्रों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को दिए ज्ञापन में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश को तीन माह बाद लागू करने का प्राविधान है। ऐसे में समायोजित शिक्षामित्रों को इसी पद पर विद्यालय भेजकर काम लिया जाएगा। साथ ही शिक्षामित्रों ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 में संशोधन की मांग केंद्र सरकार से की है, ताकि टीईटी की बाध्यता से छूट मिल सके। प्रदर्शन में संजय मिश्रा, राकेश सिंह, विकास सिंह, परमानंद, अनिल वर्मा, राजीव वर्मा, अरविंद मिश्रा, विनय, कल्लू मिश्रा, पूनम मिश्रा, शीतांशू वर्मा, पूजा शुक्ला, अर्चना मिश्रा, सत्येंद्र सिंह समेत जिले भर के शिक्षामित्र शामिल हुए। 
विज्ञापन


क्रमिक अनशन पर यह बैठे
दूसरे दिन क्रमिक अनशन पर आशुतोष सिंह, सुमन देवी, देवेंद्र चौरसिया, मंजू देवी, राजकुमार, पारस वर्मा, सुनील कुमार, पूनम देवी, आशा सिंह, सतीश चौरसिया, सर्वेश कुमार, विनोद कुमार समेत 75 शिक्षामित्र अनशन पर बैठे।
विज्ञापन

बाक्स=
सदर स्कूल में पुतला फूंकेंगे आज
शिक्षामित्रों के समायोजन के विरोध में टीईटी यूनियन के नेता हिमांशु राणा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद शिक्षामित्रों पर खतरा मंडराने लगा था। शिक्षामित्रों ने रविवार को सदर स्कूल में हिमांशू राणा का पुतला फूंकने का ऐलान किया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें