फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडमांटन के बच्चों ने जानी बैंकिंग प्रणाली

Fri, 20 May 2016 10:37 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एडमांटन पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 और 12 के कामर्स के बच्चों ने शहर की यूनियन बैंक में जाकर तमाम जानाकारियां हासिल कीं। बैंक मैनेजर और सहायक मैनेजर ने बच्चों को बैंक से संबंधित तमाम बातें बताईं। 
विज्ञापन

एडमांटन पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 और 12 के बच्चे यूनियन बैंक पहुंचे। यहां पर बैंक मैनेजर संदीप कुमार और सहायक मैनेजर शुभम सक्सेना ने बच्चों को बैंक से संबंधित पॉलिसी, ब्याजदर, बैंकों में खाता खोलने और खाता खोलने के समय जरूरी अभिलेखों, कागजातों के बारे में बताया। साथ ही बच्चों को परिवर्तित ब्याज दरों, बचत खाता, चालू खाता, लोन खाता, सावधि जमा खाता, लोकवित्त खाता, चेक, डीडी के बारे में भी जानकारी दी। मैनेजर संदीप कुमार ने बताया कि डीडी की अपेक्षा आरटीजीएस से पैसे को ट्रांसफर आसान है। उन्होंने विद्यालय के बच्चों को खाते का ब्यौरा, इंटरनेट बैंकिंग, यूजर आईडी तथा पासवर्ड, एटीएम, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, मोबाइल बैकिंग, व्यक्तिगत सूचना के बारे में विस्तार बताया। स्कूल की प्रधानाचार्य शाहनाज खान ने बैंक मैनेजर और बैंक के स्टाफ के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें