फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तय रूट पर नहीं, मनमर्जी से चल रहे ई-रिक्शे

Mon, 22 Dec 2025 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
हिदायतनगर चौराहे पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में ई-रिक्शा तय रूट के बजाय बेलगाम तरीके से दौड़ रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा रही है। खास बात यह है कि शहर में करीब चार हजार ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं, जबकि नगर पालिका लखीमपुर में इनका पंजीकरण मात्र 800 का ही है।
विज्ञापन

शहर में नगर पालिका की तरफ से ई-रिक्शा के लिए रूट तय किए जाने के बावजूद व्यवस्था कागजों तक ही सीमित रह गई है। शहर में बढ़ती ई-रिक्शा की संख्या और उनके बेतरतीब संचालन ने यातायात व्यवस्था की पोल खोल दी है।
प्रमुख चौराहों और बाजारों धर्मशाला, संकट देवी, नौरंगाबाद चौराहे पर, घंटाघर चौराहा, मेन मार्केट, रेलवे स्टेशन मार्ग सहित कई स्थानों पर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी के कारण जाम की स्थिति आम हो गई है। कई बार चालक बिना किसी रोक-टोक के सड़क पर ही ई-रिक्शा खड़ा कर सवारी भरते नजर आते हैं, जिससे न सिर्फ ट्रैफिक व्यवस्था चरमराती है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन


जाम के प्रमुख कारणों में सड़कों पर अवैध रूप से खड़े ई-रिक्शा, सवारी उतारने-चढ़ाने के लिए बीच सड़क रुकना और तय रूट का पालन न करना शामिल है। शहर के संकरे इलाकों और गलियों में भी ई-रिक्शा निकलने से स्थिति और गंभीर हो जाती है।
-
शासन ने जारी किए निर्देश

व्यवस्थित ई-रिक्शा चलाए जाने के लिए मुख्यमंत्री ने 18 दिसंबर को दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि गलत तरह से दौड़ रहे ई-रिक्शा व ई ऑटो पर अंकुश लगाने की जरूरत है। तमाम ई-रिक्शे ऐसे हैं, जो फिटनेस के मानकों पर खरे नहीं उतरते। इनके लिए परमिट लेना जरूरी होगा। इसे लेकर शासन ने परिवहन विभाग मुख्यालय से रिपोर्ट मांगी गई है। एआरटीओ ई-रिक्शा, ई ऑटो की रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपेंगे, जो शासन भेजी जाएगी। एआरटीओ अपने शहर में ई-रिक्शा का हाल बताएंगे।
-
मई में यह तय किया गया था रूट
नगर पालिका ने मई में तय किया था कि पीले रंग की पट्टी वाले 100 ई-रिक्शा एलआरपी चौराहे से संकटा देवी चौकी होते हुए मेला मैदान तक चलेंगे। लाल रंग की पट्टी वाले 100 ई-रिक्शा संकटा देवी चौराहे से कृष्णा टॉकीज रेलवे क्रॉसिंग होते हुए गोला रोड लालपुर बैरियर तक जाएंगे। नारंगी रंग की पट्टी वाले 100 ई-रिक्शा मेला मैदान से निघासन रोड, महेवागंज पुल तक जाएंगे। नीले रंग की पट्टी वाले 100 ई-रिक्शा एसएसबी कैंप गढ़ी रोड से निघासन रोड से मेला मैदान होते हुए इमली चौराहा व पुराना एसपी बंगला तक जाएंगे। हरे रंग की पट्टी लगे 100 ई-रिक्शा पुराना एसपी बंगला से नौरंगाबाद चौराहे नगर सीमा ऐरा रोड तक जाएंगे। सफेद रंग की पट्टी वाले 50 ई-रिक्शा नहर पटरी से नौरंगाबाद चौराहा से शाहपुरा कोठी से विलोबी मैदान तक जाएंगे। गुलाबी रंग की पट्टी वाले 100 ई-रिक्शा रेलवे स्टेशन से बस स्टेशन होते हुए सौजन्या चौक व आगे राजापुर चौराहे तक जाएंगे। आसमानी रंग की पट्टी लगे 100 ई-रिक्शा सीतापुर रोड ओवर ब्रिज के नीचे से चलकर ईदगाह, बेहजम रोड से नहरिया होते हुये छाउछ चौराहे तक जाएंगे। भूरे रंग की पट्टी लगे 50 ई-रिक्शा पुराना एसपी बंगला से शाहपुरा कोठी होते हुए गुरु गोविंद सिंह चौक तक जाएंगे।
-

इन मार्गों पर ई रिक्शा किए गए थे प्रतिबंधित
शहर के मुख्य मार्ग, घंटाघर से सदर चौराहा होते हुए संकटा देवी पुलिस चौकी तक तथा हीरालाल धर्मशाला से सदर चौराहा होते हुए मिश्राना पुलिस चौकी तक ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे। इन जगहों पर साइकिल रिक्शा, हत्थू ठेला परिवहन के साधन रहेंगे।
-
मामले में नगर पालिका से बात की जाएगी। क्या वजह है कि रूट तय होने के बाद भी इसको शहर में लागू नहीं किया। अगर कोई लापरवाही सामने आई तो जिम्मेदारों से जवाब तलब भी किया जाएगा।
विज्ञापन




नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम

हिदायतनगर चौराहे पर लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें