फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेलों में दिखा उत्साह, जीते पुरस्कार

Mon, 22 Dec 2025 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
खिलाड़ियों को किया जा रहा पुरस्कृत। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खेल महोत्सव के आठवें दिन टेबल टेनिस में डबल, ओपन और वरिष्ठ वर्ग के मुकाबले हुए। उधर कुश्ती, गोला फेंक, जेवलिन थ्रो, चेस, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, क्रिकेट आदि प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने जमकर मेहनत की और इन प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग (डबल्स) में आयुष व वैभव ने बाजी मारी, जबकि वरिष्ठ वर्ग (40+) में शंभूनाथ विजेता बने। बालक ओपन वर्ग में योगीराज शुक्ला ने जीत दर्ज की। कुश्ती बालक वर्ग में 30 से 90 किलोग्राम तक विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले हुए, जिनमें चंद्रहास शुक्ला, जफर बिलाल, सरोज कुमार, मोहित, करन तिवारी, अनुज पुरी, अवनीश, मुजीम अली, मोहित यादव, दुर्गेश और श्रवण ने अपने-अपने वर्ग में जीत हासिल की।


एथलेटिक्स में गोला फेंक, जेवलिन थ्रो, लंबी कूद और ट्रिपल जंप प्रतियोगिताओं में बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं शतरंज प्रतियोगिता में 230 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों में विजेताओं की घोषणा की गई।
विज्ञापन


क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल में हंटर्स इलेवन ने द विन वॉरियर्स को 124 रनों से हराया। अभिषेक त्रिवेदी की नाबाद 101 रनों की पारी आकर्षण का केंद्र रही। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। खेल महोत्सव में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें