फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर यज्ञशाला में गूंजी वेदवाणी

Mon, 20 Feb 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज।
विज्ञापन
hawan - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खंजनपुर गांव में श्रद्धालुओं ने हवनकुंड में आहुतियां डालकर जनकल्याण की कामना की
विज्ञापन

गांव खंजनपुर में जनसहयोग से आयोजित 13वें श्री गायत्री पंच कुंडीय महायज्ञ और विराट मानस सम्मेलन मेें धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार तीसरे दिन हवन कुंड में आहुतियां डालकर लोगों ने विश्व और जनकल्याण कामना की।
विज्ञापन

पूजा स्थल पर तीसरे दिन वृंदावन की कथावाचिका नीतू शास्त्री ने श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई, जिसे सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालुओं ने प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश, भोले शंकर, जगत जननी मां पार्वती और जगत के पालनहार भगवान विष्णु के जयकारे लगाए। सेवादारों जय सिंह यादव, नरवीर सिंह यादव, बल सिंह यादव, घनश्याम, कमलेश, नोखेलाल, अनुज और संरक्षक ग्राम प्रधान पंकज कमार ने बताया कि गांव के दुुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री गायत्री पंच कुंडीय महायज्ञ और विराट मानस सम्मेलन में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें कथावाचिका श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा सुनाने के साथ ही प्रात: और शाम धार्मिक प्रवचनों का व्याख्यान कर लोगो को आनंदित कर रही हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें