- देशी विदेशी सैलानियों के साथ आ रहे वीआईपी
हमेशा की ही तरह इस बार भी दुधवा में नए साल के जश्न के लिए सैलानियों का सैलाब उमड़ने लगा है। इसमें देशी के साथ विदेशी भी शामिल हैं और आने की संभावनाओं में कई वीआईपी भी हैं। सैलानियों की आमद से पार्क प्रशासन में खुशी का माहौल है।
हर साल दुधवा में 25 दिसंबर से नए साल का जश्न मनाने के लिए सैलानियों की बड़ी तादाद में आमद शुरू हो जाती है। नए साल का जश्न मनाने आने वालों में देशी तो शामिल होते ही हैं साथ ही विदेशी सैलानी भी खासी तादाद में आते हैं। उत्तर प्रदेश का इकलौता नेशनल पार्क होने के चलते यहां वीआईपी तो आते ही रहते हैं, लेकिन नए साल का जश्न मानने के लिए वह बड़ी तादाद में आते हैं। ऐसा इस बार भी है। कई देशी सैलानी तो आ चुके हैं तो वहीं विदेशी भी खासी तादाद में हैं। इन दिनों न्यूजीलैंड के मार्क थामसन, कैटेरिने एलिसन, ट्राईक जैन, निकोल कैट, फिलिपा जैन, माइकल लेस्सी, जेम्स मिचेल, आंद्रे एंडरसन, फिलिपा जान यहां आए हुए हैं। कई वीआईपी परिवार और रिश्तेदार यहां पहुंच गए हैं। 31 दिसंबर तक सैलानियों की तादाद में भारी इजाफा देखने को मिलना तय माना जा रहा है। सैलानियों की भारी आमद से पार्क प्रशासन काफी खुश है।