फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध युवक ने मिल सुरक्षा गार्डों से की हाथापाई 

Sat, 24 Dec 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बेलरायां।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- जीएम ने फटकार के बाद चेतावनी देकर छोड़ा
विज्ञापन

चीनी मिल कॉलोनी में कई दिनों तक पलिया का एक संदिग्ध युवक आ रहा था। सुरक्षा गार्डों ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने हाथापाई कर दी। बताते हैं कि वह अपनी प्रेमिका से आए दिन मिलने आता था। गार्डों ने उसे पकड़कर पहले जमकर पीटा। बाद में मिल प्रधान प्रबंधक के सामने पेश किया। जीएम ने युवक को पहले जमकर फटकार लगाई और बाद में लिखित माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया। 
विज्ञापन

सरजू सहकारी चीनी मिल के सुरक्षा अधीक्षक लुकमान खान ने बताया की कॉलोनी के लोगों ने जानकारी दी थी कि पलिया का एक युवक निर्माण निगम कॉलोनी में आता है और उसकी गतिविधियां ठीक नहीं हैं। इससे कॉलोनी का माहौल बिगड़ रहा है। इस पर आरोपी को पकड़ने के लिए सुरक्षा गार्डों को लगाया गया था। शनिवार सुबह नौ बजे मिल कॉलोनी में आरोपी युवक चौपहिया वाहन से आया और सुरक्षा गार्डों ने जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह हाथापाई पर उतारू हो गया। इस पर गार्डों ने उसकी पिटाई की और प्रधान प्रबंधक के समक्ष पेश किया। जीएम वीरेंद्र सिंह राजकुमार ने जमकर फटकार लगाई और अंतिम चेतावनी देते हुए लिखित माफीनामा लेकर छोड़ दिया। जीएम ने बताया कि कॉलोनी में रह रहे लोगों को सख्त हिदायत दी गई है कि संदिग्ध लोगों को आने-जाने न दें। अगर इस तरह की कोई घटना दोबारा होती है तो कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें