फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी में ट्रक धंसने से 12 घंटे जाम रहा दुधवा-गौरीफंटा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल के बीच लोगों ने जान जोखिम में डालकर गुजारी रात
विज्ञापन

दुधवा से गौरीफंटा तक रोड किनारे खड़ंजा नहीं होने से आए दिन फंसते रहते हैं वाहन
पलिया/ गौरीफंटा। दुधवा-गौरीफंटा रोड पर बुधवार की देर रात करीब 11 बजे एक ट्रक मिट्टी में धंस गया, जिसके बाद रोड पर जाम लग गया। जाम में पूरी रात लोग फंसे रहे। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे किसी तरह जाम खुला तो आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

दुधवा से गौरीफंटा तक रोड निर्माण कराए जाने के बाद रोड किनारे खड़ंजा नहीं लगाया गया है, जिसके चलते आए दिन ट्रक, चौपहिया वाहन पलटने के साथ ही दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बुधवार की रात करीब 11 बजे पलिया की ओर से गौरीफंटा आ रहा एक ट्रक दूसरे वाहन को साइड लेते समय रोड किनारे मिट्टी में फिसलकर धंस गया, जिससे रास्ते पर जाम लग गया। रोड के दोनों तरफ वाहनों की कई किलोमीटर तक कतारें लग गईं। पूरी रात जाम को खुलवाने का प्रयास चलता रहा, जिसके चलते दुधवा के घने जंगल में जान जोखिम में डालकर वाहन चालक खड़े रहे। वहीं बाइक सवार लोग साइड से किसी तरह होकर निकल सके। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे किसी तरह से जाम को खोला जा सका, जिसके बाद वाहनों का संचालन शुरू हो सका और राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें