दुधवा गौरीफंटा मार्ग पर लगा जाम। संवाद
पलियाकलां। दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर निर्माण कार्य के चलते आए दिन जाम लग रहा है। सोमवार को भी जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई।
मार्ग के 21.600 किलोमीटर हिस्से में सड़क के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग लगाने का कार्यदायी संस्था की ओर से कराया जा रहा है। निर्माण के दौरान पहले से कम चौड़ाई वाली सड़क और मार्ग पर ही सीमेंट व कंकरीट का मसाला तैयार किए जाने से वाहनों के आवागमन में दिक्कत हो रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्माण सामग्री और कार्य के लिए सड़क का हिस्सा घिर जाने से आमने-सामने आने वाले वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। इससे कई बार वाहनों की लंबी कतार लगकर जाम की स्थिति बन जाती है। भारी वाहनों के आवागमन से भी अक्सर जाम लगता है।
लोगों ने स्थानीय प्रशासन से भारी वाहनों को दुधवा से चंदनचौकी होते हुए गौरीफंटा भेजने की व्यवस्था करने की मांग की है। संवाद