फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कंधों पर कांवड़, जुबां पर महादेव का नाम

Mon, 10 Aug 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कॉरिडोर के निकास मार्ग के मध्य बैठकर ओम नमः शिवाय का जप करती महिला श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सावन के दूसरे सोमवार पर छोटी काशी हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी। प्रशासन ने करीब तीन लाख श्रद्धालुओं के जलाभिषेक का अनुमान लगाया। रविवार रात 1:30 बजे मंदिर कमेटी की सहमति से शिव मंदिर का गर्भगृह खोल दिया गया। सुबह 9:30 बजे तक मंदिर के द्वारों पर अरघे लगवाकर जलाभिषेक कराया गया।
विज्ञापन

शिवम चौराहे पर डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू और विधायक अमन गिरि ने कॉरिडोर के मुख्य द्वार पर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की।
शिव आस्था के दिखे विविध रूप

कॉरिडोर के निकास द्वार पर एक महिला श्रद्धालु योगिनी के स्वरूप में रास्ते के बीच बैठकर ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप करती दिखी। लोग उसके फोटो और वीडियो बनाते रहे। अलीगंज मार्ग पर अलियाबाद निवासी दिनेश कुमार यादव और संजय कुमार यादव अपनी मां जगवती को कांवड़ में बैठाकर शिव मंदिर ले जाते मिले। उन्होंने बताया कि वे पलिया की शारदा नदी से जल भरकर मां के साथ पांच अगस्त को गोला के लिए चले थे।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने ईओ को मंदिर परिसर में जाने से रोका

पिछले सोमवार की तुलना में दूसरे सोमवार को स्थानीय लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं। मुख्य मार्गों, चौराहों, तिराहों, नगर सीमा और मोहल्लों की गली-कूचों के रास्तों पर बैरिकेडिंग कर उन्हें बंद कर दिया गया। मंदिर परिक्षेत्र और तीर्थ बाजार के रास्ते भी बंद रहे। रविवार रात करीब नौ बजे पुलिसकर्मियों ने मंदिर परिसर जा रहे ईओ मुकेश कुमार मिश्र और मंडी समिति पार्किंग स्थल जा रहे पालिका कर्मचारियों को शिवम चौराहे पर रोक दिया। इस पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने मौके पर पहुंचकर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया। आंबेडकर तिराहे पर तीर्थ मोहल्ले के वार्ड मेंबर राजेश अवस्थी ने स्थानीय लोगों की दिक्कतों को लेकर सांकेतिक धरना दिया।

रास्ता बंद होने से दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें
दूसरे सोमवार तीर्थ बाजार का रास्ता बंद होने से श्रद्धालुओं का बाजार पहुंचना मुश्किल हो गया। कुछ दुकानदारों ने दुकानें बंद रखीं। मंदिर के मुख्य मार्ग पर फूल, बेलपत्र और प्रसाद बेचने वाले दुकानदार भी दुकानदारी न होने से मायूस रहे।
-
तीर्थ जाने के सभी रास्ते बंद
रविवार रात करीब 12 बजे प्रशासन ने नीलकंठ मैदान से तीर्थ आने वाले दोनों रास्तों और तीर्थ बाजार से तीर्थ आने वाले रास्ते को बंद कर पुलिस का पहरा लगा दिया। इससे श्रद्धालु तीर्थ के जल में स्नान और दान-पुण्य नहीं कर सके। तीर्थ तट के पंडा-पुरोहित और दुकानदार भी कैद होकर रह गए।
-
पार्किंग से तीन किलोमीटर पैदल चले श्रद्धालु
लखीमपुर मार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे, कोठी भट्ठा और अलीगंज मार्ग पर कृषि उत्पादन मंडी समिति में पार्किंग स्थल बनाए गए। रास्ते बंद होने से श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थल से करीब तीन किलोमीटर तक नंगे पैर पैदल चलना पड़ा।

श्रद्धालुओं की आवभगत में स्थानीय लोगों ने कराए भंडारे
श्रद्धालुओं की आवभगत में रविवार रात से नीलकंठ मैदान में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू और श्री अग्रवाल महासभा के लोगों ने अलग-अलग भंडारे कराए और श्रद्धालुओं को प्रसाद खिलाया।

शहर में आउटर और इनर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भीड़ प्रबंधन किया गया है। मंदिर के गर्भगृह के दोनों द्वारों से जलाभिषेक कराया जा रहा है।
डॉ. ख्याति गर्ग, एसपी

श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन कराने के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। प्रत्येक ड्यूटी पॉइंट पर कर्मचारी तैनात हैं। दोपहर तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के दर्शन करने का अनुमान है।
-युगांतर त्रिपाठी, एसडीएम गोला

कॉरिडोर के निकास मार्ग के मध्य बैठकर ओम नमः शिवाय का जप करती महिला श्रद्धालु। संवाद

कॉरिडोर के निकास मार्ग के मध्य बैठकर ओम नमः शिवाय का जप करती महिला श्रद्धालु। संवाद

कॉरिडोर के निकास मार्ग के मध्य बैठकर ओम नमः शिवाय का जप करती महिला श्रद्धालु। संवाद

कॉरिडोर के निकास मार्ग के मध्य बैठकर ओम नमः शिवाय का जप करती महिला श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें