फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ की अधिक साइटिंग से दुधवा दो दिनों से फुल

विज्ञापन
सैलानियों द्वारा खींची गई बाघ की तस्वीर।
विज्ञापन
किशनपुर के बजाय इस बार दुधवा में हो रहे हैं बाघ के दीदार
विज्ञापन

पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में पर्यटन सत्र शुरू होने के बाद से ही जंगल के अंदर सड़कों पर चहलकदमी करते हुए सैलानियों को लगातार बाघ के दीदार हो रहे हैं। पिछले दो दिनों से दुधवा हाउसफुल है और सभी हट पूरी तरह से बुक हैं।
दुधवा नेशनल पार्क के पिछले पर्यटन सत्र की शुरूआत से किशनपुर रेंज में जहां सैलानियों को बाघ के दीदार होने शुरू हुए थे, ये सिलसिला पूरे पर्यटन सत्र में किशनपुर रेंज में चलता रहा और दुधवा में एक आध ही बार सैलानियों को बाघ के दीदार हुए। इस पर्यटन सत्र में शुरूआत से ही दुधवा पार्क की रेंज में सैलानियों को बाघ के दीदार हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार रोड नंबर एक पर सबसे अधिक बार सैलानियों ने बाघ देखा है। पिछले तीन दिनों में पार्क की दोनों शिफ्टों में जंगल भ्रमण करने वाले सैलानियों को बाघ दिखाई दिया है। कुछ सैलानी ऐसे भी हैं जिन्होंने दोनों शिफ्टों में जंगल भ्रमण करके बाघ का दीदार किया है। इसके चलते ही सैलानी दुधवा की ओर आकर्षित होने लगे हैं और बाघ साइटिंग भी उनकी पसंद बनने लगा है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से दुधवा नेशनल पार्क सैलानियों से हाउसफुल है। रविवार को छुट्टी होने के कारण भी यहां पर सैलानियों की संख्या में इजाफा हो सकता है। पार्क प्रशासन भी कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए सैलानियों को जंगल भ्रमण करा रहा है। किशनपुर क्षेत्र में बाघ की साइटिंग दुधवा की अपेक्षा कम हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें