फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाघ से टकराकर बाइक सवार स्टेशन अधीक्षक और उनकी पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। भीरा की ओर से आ रहे स्टेशन अधीक्षक धनराज मीना की बाइक सड़क पार कर रहे बाघ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वह और उनकी पत्नी घायल हो गईं। वहीं बाघ जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन

मैलानी जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक धनराज मीना अपनी पत्नी के साथ बाइक से भीरा की ओर से वापस मैलानी आ रहे थे। शाम लगभग छह बजे मैलानी रेंज के जंगल में नहर से करीब डेढ़ सौ मीटर आगे मैलानी की तरफ पहुंचते ही सड़क पार कर रहे एक बाघ से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे मीना और उनकी पत्नी सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। सूचना पर पीआरवी 6675 मौके पर पहुंची।

पीआरवी प्रभारी संजय और चालक लालाराम फौरन दोनों घायलों को अपनी गाड़ी में लादकर सीएचसी खुटार ले गए। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक एसएस मीना बेहोशी की हालत में थे, जबकि पत्नी बदहवास हैं और वह घटना की बाबत कुछ बता नहीं पा रही हैं। सूचना पाकर साथी रेलकर्मी तुरंत खुटार पहुंच गए। बताया जा रहा है कि गंभीर हालत को देखते हुए सहकर्मी उन्हें खुटार से रेफर कराकर लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें