फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एडीटीसी में ही होगा ड्राइविंग टेस्ट, 29 घंटे का लेना होगा प्रशिक्षण

Thu, 04 Dec 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र के अंदर का दृश्य। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र (एडीटीसी) पर 29 घंटे का ड्राइविंग प्रशिक्षण लेने व टेस्ट में पास होने बाद लाइसेंस बनाया जाएगा।
विज्ञापन

हल्के वाहन के लिए चार सप्ताह में 29 घंटे का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। इसके लिए कोई भी व्यक्ति अपने तय समय के अनुसार ही दिन का चयन कर सकता है। छोटे वाहनों के लिए छह हजार रुपये निर्धारित किए गए हैं।
ड्राइविंग प्रशिक्षण के लिए छाउछ चैराहा बेहजम रोड के लोटस वैली के सामने प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र (एडीटीसी) बनाया गया है। डीएम डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नौ दिसंबर को इस केंद्र का उद्घाटन करेंगी।
विज्ञापन

अभी तक एआरटीओ दफ्तर के छोटे से ट्रैक पर टेस्ट देने के बाद ही लाइसेंस बन जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। केंद्रीय मोटर यान नियमावली 1989 के नियम के तहत यह केंद्र खोला गया है। इसका उद्देश्य आवेदकों को ड्राइविंग प्रशिक्षण लेने व टेस्ट में उत्तीर्ण होने के बाद ही नियमानुसार ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें