फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: चालक ने हाईवे पर जेसीबी से किया स्टंट, यातायात हुआ बाधित, लोगों ने की कार्रवाई की मांग

Wed, 06 Aug 2025 07:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

जेसीबी चालक ने रील बनाने के लिए हाईवे पर स्टंट किया। उसने अपनी जान खतरे में डाली ही, राहगीरों के लिए खतरा बना। इसका वीडियो वायरल होने पर लोगों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
हाईवे पर जेसीबी से किया स्टंट - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में निघासन-सिंगाही हाईवे पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जेसीबी चालक ने बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट करना शुरू कर दिया। जेसीबी पर चालक ने रील बनाने के चक्कर में न सिर्फ यातायात बाधित किया, बल्कि राहगीरों की जान को भी खतरे में डाल दिया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि चालक जेसीबी को सड़क पर खतरनाक ढंग से घुमा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना सिंगाही तिराहे के पास की है। स्टंट के दौरान कुछ देर के लिए हाईवे पर दोनों ओर से यातायात थम गया। इससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

चालक की पहचान अलीम लकी के रूप में की जा रही है, जो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय बताया जा रहा है। उसका इंस्टाग्राम अकाउंट इसी नाम से है, जिस पर यह वीडियो भी अपलोड किया गया था। वीडियो में जेसीबी पर बड़े अक्षरों में 'शेरनी' लिखा नजर आ रहा है। मामले में पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। चालक की पहचान होते ही नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें