फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बेला में तेंदुए का बकरियों केे झुंड पर हमला

Tue, 05 Aug 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। क्षेत्र के बेला गांव में बकरियों के झुंड पर अचानक खेत से निकले तेंदुए ने हमला कर दिया। इसमें एक बकरी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, चरवाहों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


गांव निवासी रामस्वरूप की पत्नी छोटकन्नी सोमवार देर शाम अन्य लोगों के साथ बकरियां चराने गांव के उत्तर कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर गई थीं। बताया जाता है कि सभी देर शाम लौट रहे थे। गन्ने के खेत में छिपे बैठे तेंदुए ने बकरियों पर हमला बोल दिया। सभी शोर मचाते हुए भाग खड़े हुए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिस पर तेंदुआ गन्ने के खेत में भाग गया।
भागने से पहले तेंदुए ने एक बकरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद रामस्वरूप घायल बकरे को उठाकर घर ले आए और उसका इलाज करा रहे हैं।
ग्रामीणों की माने तो बीते करीब एक सप्ताह से तेंदुआ गांव व आसपास क्षेत्र में आतंक फैलाए हुए हैं। एक सप्ताह के भीतर छब्बापुरवा निवासी रमेश की दो भेड़ों में से एक को मझगईं गोवंश आश्रय स्थल के पास बाघ ने हमला कर मार दिया था।
विज्ञापन

उसके बाद बाबू शाह के बकरे को भी बाघ उठा ले गया था। लगातार बाघ व तेंदुए के मवेशियों पर हो रहे हमलों से ग्रामीण दहशत में हैं। वन विभाग ने बाघ व तेंदुए से निजात दिलाने की मांग ग्रामीणों ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें