भारत को भी इस्राइल की तरह सेना बनानी होगी : तोगड़िया
शहर की इंदिरा नगर कॉलोनी में परिषद के क्षेत्र गोसेवा प्रमुख कृष्ण कुमार सक्सेना एडवोकेट के आवास पर प्रेसवार्ता में डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश की 30 करोड़ आबादी के बीच भारतवासी जी रहे हैं। भारत को भी इस्राइल की तरह अपनी सेना बनानी चाहिए जो कि फलस्तीन जैसे देश के बाहरी लोगों तथा राष्ट्र विरोधियों को खड़ेदने का काम कर सके। इस्राइल जैसी मजबूत सेना बनाने का काम नरेंद्र मोदी, अमित शाह व योगी आदित्यनाथ को करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद इस काम में सरकार को पूर्ण समर्थन देगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के लिए देश के लोगों से सवा रुपये चंदा मांगा गया था। मंदिर का अधिकांश काम उसी चंदे से करवाया जा रहा है। अयोध्या के साथ ही मथुरा और काशी को भी लेकर रहेंगे।