फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जनों घर निगले और कई निशाने पर

Tue, 28 Jul 2015 10:04 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा नदी का कहर तहसील के गांव नयापुरवा और खालेपुरवा में बदस्तूर जारी रहा है। नदी लोगों के घरों को निगलते हुए उन्हेें खानाबदोशी के मुकाम पर ले जा रही है। इतना ही नहीं नदी ने अब तक हजार एकड़ से ज्यादा जमीन निगल कर तमाम लोगों के मुंह से निवाला भी छीन लिया है। अब भी तमाम लोगों के घर उसके निशाने पर हैं। इसके चलते लोगों में खौफ है और वे सिर छिपाने के लिए अन्य स्थानों पर घरों की तलाश में जुट गए हैं।
विज्ञापन

शारदा का यह कहर सालों से यहां टूट रहा है और साल दर साल शारदा सैकड़ों लोगों के घर और जमीन निगल चुकी है। कई सालों से जारी इस कहर में सैकड़ों लोग बेघर हो चुके हैं और तमाम ने अपनी जमीने गंवा दी हैं। आंकड़े बताते हैं कि अब तक यहां के लोगों की करीब एक हजार एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि  शारदा निगल चुकी है।
इधर, कुछ दिनों से कटान बंद है लेकिन ये कभी भी शुरू हो सकता है। दिनेश, कमलेश आदि तमाम लोगों के घर नदी निशाने पर लिए हुए है जिससे ये सब बुरी तरह से परेशान हैं। यहां आने जाने के लिए नाव चल रही है।
विज्ञापन

नहीं पसीजा प्रशासन का दिल
सालों से यहां हो रहे कटान और सैकड़ों लोगों के खानाबदोश हो जाने के बाद भी प्रशासन का दिल नहीं पसीजा है। उसकी ओर से अब तक कटान रोकने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाए गए हैं। इससे यहां के लोगों में गुस्सा है।
जनप्रतिनिधियों से है अब आस
नयापुरवा और खालेपुरवा गांव के लोगों की आस अब जनप्रतिनिधियों से लगी हुई है कि शायद उनके ही प्रयास से नदी का कटान रोकने के लिए कोई कदम प्रशासन उठाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कटान रुकवाने के लिए मदद मांगी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें