फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर हर आंख्ा हुई नम

Tue, 28 Jul 2015 09:59 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन से जिला शोक में डूब गया। जिले में विभिन्न संस्थाओं ने पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोकसभाएं की। लोगों ने उनके निधन को देश के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया। राष्ट्रीय शोक में झुके राष्ट्रीय ध्वज झुके रहे।
विज्ञापन

शहर में भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष विनोद मिश्रा की अध्यक्षता में शोकसभा हुई। अधिवक्ता संघ उत्तर प्रदेश ने शोक सभा की। यहां बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अजय शुक्ला सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य विमलराज और सांसद अजय मिश्र टेनी ने शोक सभाएं की। आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लोक जनशक्ति पार्टी और अजमानी इंटरनेशनल स्कूल, बीएसए कार्यालय सहित विभिन्न संस्थाओं में शोकसभाएं की गईं। जिले भर में राष्ट्रीय शोक के चलते राष्ट्रीय ध्वज झुके रहे।
बांकेगंज। बीआरसी में प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षिकाओं और प्रशिक्षकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
गोला गोकर्णनाथ। मां शारदे विद्यामंदिर नवोदय इंटर कॉलेज, छात्रसभा अल्पसंख्यक समाज जागृति कमेटी, मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ, विद्या कुंवरि सरस्वती विद्या निकेतन, सरस्वती विद्या मंदिर, सिल्वर सिटी एकेडमी, ब्राइटलैंड एकेडमी, श्री गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज, श्री दुर्गा विद्या मंदिर, उन्निकेश कृषि कोचिंग इंस्टीट्यूट, सरस्वती शिशु मंदिर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गुरु हरिकिशन डिग्री कॉलेज, गुरुनानक कन्या महाविद्यालय, जीवनलाल कमला देवी महाविद्यालय, विधायक विनय तिवारी के आवास पर तथा नगर पालिका परिषद में शोक मनाया गया।
विज्ञापन

मैलानी। नगर पंचायत कार्यालय में शोकसभा कर दो मिनट का मौन रखा गया।
निघासन। प्रशिक्षु शिक्षकों ने बीआरसी तथा सपा कार्यालय में शोक सभाएं कीं।
मोहम्मदी। दून पब्लिक स्कूल दिलावरपुर, पीडी भारतीय इंटर कॉलेज, श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज एवं कृष्णा महाविद्यालय, स्वामीरामाश्रम इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, न्यू एनटीआई, शिशु निकेतन, टीपीआरएस सीनियर सेकेंड्री स्कूल, यूडी चिल्ड्रेंस एकेडमी, बचपन प्ले स्कूल और मदरसा इकरा इस्लामियां कॉलेज शुक्लापुर सहित तमाम स्कूलों में शोकसभा का आयोजन किया गया।
बरवर। नगर पंचायत कार्यालय, चंदनलाल विद्या मंदिर भौनापुर, विनोद चिल्ड्रेंस एकेडमी, कालिका प्रसाद उमा विद्यालय और अमीरनगर क्षेत्र के मूलाराम महाविद्यालय, पसगवां के आरएनवी मेमोरियल स्कूल और जंगबहादुरगंज के पीके कांवेन्ट स्कूल में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।  
पलियाकलां। नगर पालिका परिषद, समाजवादी पार्टी, भाजयुमो, क्षत्रिय महासभा बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज, श्री रामगोपाल नेकीराम जूनियर हाइस्कूल में शोक सभा हुईं।
मझगईं। बसपा नेता अवधेश गुप्ता के आवास पर तथा गुडडू अख्तर उस्मानी के आवास पर शोकसभाएं आयोजित की गईं। इसके अलावा बल्लीपुर, नौगवां, कोठिया, मलेनियां आदि गांवों में शोक सभाएं आयोजित की गईं।
बिजुआ। बीआरसी केंद्र, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुलरिया राजगढ़, पल्हनापुर, मूड़ाबुजुर्ग, बझेड़ा, ग्लैक्सी एकेडमी, गुलरिया, ब्लाक परिसर, बिजुआ अस्पताल में डॉ. कलाम के निधन पर शोकसभा हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें