गांव में देर रात हुआ बवाल
इससे बौखलाए संतराम और उसके पक्ष के लोगों ने शिकायत करने आए लोगों पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे लेकर रामजीत के घर में घुस गए। देर रात दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में रामजीत, उनके पक्ष के रामलखन उर्फ गुड्डू और करीब सात लोग घायल हुए।
सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से रामजीत और गुड्डू को लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। विनीत, कौशलेंद्र, रामदेव आदि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव में तनाव का माहौल है। कई थानों की पुलिस गांव में तैनात है।