फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में कांवड़िये की मौत: परिजन बोले- मारापीटा और शव ले आई पुलिस, हाईवे पर चार घंटे हंगामा

Fri, 02 Aug 2024 07:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कांवड़िये के परिजन और साथी कांवड़िये आक्रोशित हो गए। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। घटनास्थल पर विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे के चलते हाईवे पर चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा। 
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के गोला-मोहम्मदी हाईवे पर पिकअप और बाइक की टक्कर से एक कांवड़िये की मौत हुई है। दो कांवड़िये घायल भी हुए हैं। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों व कांवड़ियों ने सड़क पर चार घंटे हंगामा किया, जिससे आवागमन बाधित रहा। पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। अफसरों ने समझाने पर परिजन माने। इसके बाद आवागमन सुचारू हो सका। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सीतापुर की महोली कोतवाली के बड़ागांव निवासी आकाश (22) पुत्र रामकुमार, महोली के ही शिवा (17) नई बस्ती रेलवे गंज हरदोई निवासी 16 वर्षीय रितिक के साथ बाइक से कांवड़ लेकर जा रहे थे। मोहम्मदी-गोला मार्ग पर भीखमपुर के पास इनकी बाइक पिकअप से टकरा गई। हादसे में आकाश की मौत हो गई। शिवा और रितिक घायल हो गए। घायलों को सीएससी मोहम्मदी भेजा गया। जहां से डॉक्टरों ने लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ये तीनों कांवड़िये बाबा टेढ़ेनाथ मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए जा रहे थे। 

विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलने पर एसपी गणेश प्रसाद साहा, एएसपी नेपाल सिंह, एसडीएम गोला विनोद कुमार गुप्ता, मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। साथी की मौत पर कांवड़ियों और पुलिस के बीच जमकर बहस हुई। कांवड़ियों और मृतक के परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया। बिना सूचना दिए ही शव जिला मुख्यालय लाने की बात कही। 

विज्ञापन

पुलिस को करना पड़ा ट्रैफिक डायवर्जन 
कांवड़ियों का विरोध-प्रदर्शन देख पुलिस को ट्रैफिक डायवर्जन करना पड़ा। वाहनों को इंडियन बैंक कुंभी चौराहा से कमलापुर तिलकपुर होते हुए लालनगंज गुरुद्वारा के लिए निकाला गया। कांवड़ियों के प्रदर्शन से हाईवे पर बड़े वाहनों का आवागमन करीब चार घंटे प्रभावित रहा। अधिकारियों के समझाने पर कांवड़िया माने और आवागमन बहाल हुआ।

एसडीएम गोला विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि पिकअप की टक्कर हादसा हुआ था। एक ही बाइक पर तीन लोग सवार थे। परिवार वालों का कहना था कि उनकी गैर मौजूदगी में शव और घायलों को भेज दिया गया। इस बात को लेकर परिजन प्रदर्शन कर रहे थे। उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें