जिला ओलंपिक एसोसिएशन ने स्टेडियम में कराया आयोजन
लखीमपुर खीरी। जिला ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स मीट- 2022 का आयोजन हुआ। उद्घाटन संगठन अध्यक्ष सुनील सिंह एवं वाइस प्रेसिडेंट रमेश अग्रवाल ने किया।
महासचिव शारिफ तारा ने बताया कि पहले दिन 100 मीटर महिला वर्ग (ओपेन) में डाली वर्मा प्रथम, दीपांशी द्वितीय एवं गोल्डी तृतीय विजेता रहीं। वहीं 100 मीटर पुरुष वर्ग ओपेन में महेश प्रथम, मुनीष द्वितीय एवं अंकुल तृतीय रहे। अंतिम दिन अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग में सद्दाम प्रथम, ब्रजेश द्वितीय, विशाल तृतीय रहे। लंबी कूद में सद्दाम प्रथम, ब्रजेश द्वितीय एवं अनुज तृतीय रहे। गोला फेंक में अमन प्रथम, अमित द्वितीय एवं साइमा तृतीय रहीं। चक्का फेंक में अर्जुन प्रथम, अतुल दूसरे और मानवेंद्र तृतीय स्थान पर रहें। एथलेटिक्स मीट का समापन भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी अनूप गुप्ता, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, रमेश अग्रवाल ने विजेता खिलाडियो को ट्रॉफी और मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। पवन सिंह, रमेश वर्मा, विपनेश, हितेंद्र, योगेश, विवेक कुमार, उमा सिंह, संदीप, प्रमोद, झारखंडे, अरुण, सुनीता यादव, सरिता तिवारी मौजूद रहीं। संचालन जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील भारती ने किया।