फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कुत्तों ने पांच वर्षीय बच्चे पर किया हमला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी टाउन। थाना क्षेत्र के भीरा घासी के पास मुर्गी फार्म पर रखवाली करने वाले कुत्तों ने एक पांच वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया था। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। मामला दो दिन पहले का बताया जा रहा है। बच्चे की मौत के बाद मृतक बच्चे का परिवार न्याय की आस में दर-दर भटक रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के धुबहा निवासी नारद पुत्र छैलू चौहान ने शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बैरागार के हरिपाल ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता है। जहां से कुछ दूरी पर भीरा घासी निवासी गुड्डू नामक युवक का मुर्गी फार्म है। शनिवार को उसका पांच वर्षीय पुत्र सनी अपने बड़े भाई नागेश के साथ फार्म के पास खेल रहा था, तभी फार्म के पालतू कुत्तों ने सनी पर हमला कर दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। हमले में नागेश भी घायल हो गया। पीड़ित नारद ने भट्ठा मालिक और मुर्गी फार्म मालिक पर आरोप लगाते हुए बताया कि उन लोगों ने जबरदस्ती पुत्र के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार करवा दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। खीरी थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि आवारा कुत्तों के काटने से बच्चे की मौत की कोई सूचना नहीं दी गई है। इन लोगों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है अब कोई कार्रवाई नहीं बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें