जिला अस्पताल में विरोध प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्रोत विभाग
ओयल। जिला अस्पताल में डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ ने यूपीएस की प्रतियां जलाकर यूपीएस का विरोध प्रदर्शन किया गया। सरकार से पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की।
डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन जनपद शाखा खीरी के अध्यक्ष अशोक कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय बैठक का आयोजन की गई। फार्मेसिस्टों के प्रति सरकार का रवैय्या सकारात्मक न होने पर 31 जनवरी को महानिदेशालय लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। फार्मेसी संवर्ग के अधिकारी, कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लखनऊ पहुंचेंगे। संवाद