फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सिंचाई करने गए किसान पर बाघ ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। सोमवार शाम ट्यूबवेल से फसल की सिंचाई कर रहे हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अजान निवासी 40 वर्षीय किसान जुगल किशोर वर्मा पर गन्ने में छिपे बाघ ने हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को गोला अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन

वन रेंज मोहम्मदी के ग्राम अजान निवासी 40 वर्षीय किसान जुगल किशोर वर्मा सोमवार की शाम गांव के उत्तर में नदी के समीप भाई खुशीराम और भतीजे मोहित वर्मा के साथ ट्यूबवेल से फसल की सिंचाई कर रहे थे। उसी वक्त गन्ने में छिपे बाघ ने जुगल किशोर पर हमला कर दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
भाई और भतीजे के शोर मचाने, डंडा फटकारने पर बाघ जुगल किशोर को छोड़कर फिर गन्ने के खेत में घुस गया। सूचना पर पहुंचे डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा, सुरेंद्र पाल गौतम, फॉरेस्टर रोहित श्रीवास्तव, प्रज्जवल मिश्र, माया प्रकाश, नरेंद्र वर्मा आदि वनकर्मियों ने घायल को सीएचसी गोला पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बाघ के बढ़ते हमलों से क्षेत्रवासियों में दहशत फैल गई है। वन कर्मियों ने गांव वालों को सतर्क रहने और गन्ने की छिलाई समूह बनाकर करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें