फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सावन के दूसरे सोमवार का डायवर्जन लागू, 35 की जगह 65 किमी का फेर

विज्ञापन
सिकंदराबाद से गुजरती स्लीपर बस। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर शनिवार सुबह आठ बजे से रूट डायवर्जन लागू हो गया। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए मंगलवार रात आठ बजे तक 84 घंटे डायवर्जन प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

भारी वाहनों को लखीमपुर से गोला पहुंचने के लिए सीधे 35 किमी की जगह 65 किमी से अधिक का चक्कर लगाना पड़ रहा है। रोडवेज बसों को शनिवार और रविवार दोपहर तक कुछ राहत दी गई है।
लखीमपुर से गोला की दूरी करीब 35 किमी है और सामान्य स्थिति में करीब 45 मिनट लगते हैं। डायवर्जन के बाद भारी वाहन मनिकापुर चौराहा, सिकंदराबाद और मोहम्मदी मोड़ होते हुए गोला पहुंच रहे हैं। डायवर्जन से गोला मार्ग और आसपास के गांवों के लोगों को भी परेशानी हो रही है। साइकिल और बाइक सवारों को राहत है, लेकिन चार पहिया वाहन चालकों को लंबा फेर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कुछ लोग कैमहरा होकर सकतापुर नहर पटरी से निकल रहे हैं। यहां हाइट गेज के पास पत्थर रखे जाने से परेशानी और बढ़ गई है। ओदरहना, राजेपुर, जैतापुर, फरधान, रजागंज और सकतापुर समेत आसपास के गांवों के लोगों को दिक्कत हो रही है।

मनिकापुर तिराहे पर लगाई गई बैरीकेडिंग
डायवर्जन के बाद गोला की ओर वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए मनिकापुर तिराहे पर बैरीकेडिंग लगाया गया है। गोला जाने वाले वाहनों को सिकंदराबाद मार्ग से भेजा जा रहा है। सीधे गोला जाने वाले मार्ग पर सिर्फ कांवड़ियों को जाने दिया जा रहा है। कार तो दूर, बाइक भी रोकी जा रही है।
कांवड़ मार्ग पर बस देख भड़कीं एसपी
सिकंदराबाद। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग शनिवार को मोहम्मदी होते हुए लखीमपुर आ रही थीं। सिकंदराबाद में उन्हें कांवड़ मार्ग पर स्लीपर बस जाती दिखाई दी। उन्होंने बस रुकवाकर ट्रैफिक पुलिस से नाराजगी जताई। बस मितौली से सिकंदराबाद पहुंची थी और मोहम्मदी की ओर मुड़ रही थी। एसपी ने कहा कि किसी भी दशा में बड़े वाहन कांवड़ मार्गों पर नहीं जाने चाहिए। इसके बाद उन्होंने गोला से आ रही डीसीएम भी रुकवाई और पूछताछ की। एसपी ने चौकी इंचार्ज को बुलाकर सख्त हिदायत दी कि कांवड़ मार्ग पर भारी वाहन गुजरने पर कार्रवाई की जाएगी। उनकी सख्ती के दौरान आसपास भीड़ जमा हो गई। संवाद
विज्ञापन


यह है रूट डायवर्जन
फरधान-मोहम्मदी, अलीगंज-लखीमपुर, मोहम्मदी-लखीमपुर और खुटार-शाहजहांपुर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद है।
बहराइच से पीलीभीत/शाहजहांपुर जाने वाले वाहन सिसैया चौराहा-धौरहरा-ढकरवा-निघासन-पलिया-भीरा-मैलानी होते हुए खुटार से जाएंगे।
लखीमपुर से शाहजहांपुर जाने वाले वाहन छाउछ चौराहा-बेहजम तिराहा-कस्ता-मितौली-मैंगलगंज होकर जाएंगे।
लखीमपुर से सीतापुर जाने वाले वाहनों के लिए राजापुर-खीरी टाउन-लहरपुर होते हुए सीतापुर का रूट निर्धारित है।
सीतापुर से लखीमपुर आने वाले वाहन ओयल से बेहजम तिराहा होते हुए छाउछ चौराहा पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें