फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मनमदपुर में सड़कें बनीं तालाब, चोक नालियों से बजबजा रही गंदगी

Sat, 08 Aug 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
ग्राम मनमदपुर में कुछ इस तरह कीचड़युक्त सड़क से गुजरते बच्चे।  संवाद
विज्ञापन
तिकुनिया। ग्राम पंचायत सिंगाही देहात के मजरा मनमदपुर में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। गांव की सड़कों पर भीषण जलभराव है और नालियां गंदगी से पूरी तरह पटी पड़ी हैं। नालियां चोक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे कई स्थानों पर सड़कें तालाब जैसी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

कस्बे से लगी ग्राम पंचायत मनमदपुर में बारिश के बाद स्थिति और भी विकट हो गई है। सड़क पर भरे गंदे पानी के बीच ग्रामीणों और स्कूल जाने वाले बच्चों को आवागमन करना पड़ रहा है। नालियों में जमा कूड़ा-कचरा और गंदगी के कारण दुर्गंध फैल रही है। वहीं जलभराव के चलते मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
मंगूलाल यादव, अमर, हाकीम, तौफीक निवासी मनमदपुर कहना है कि गांव में नियमित रूप से नालियों की सफाई नहीं होने के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से बरसात का पानी निकल नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से तत्काल चोक नालियों की सफाई कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन गुप्ता ने बताया कि सड़कों को बनाने का प्रस्ताव बनाकर कार्ययोजना में भेजा गया है। बरसात का पानी सूखने के बाद सड़क बनाई जाएगी।
वर्जन
सड़क खराब है, इस बात की जानकारी नहीं है। जल्द ही ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद जो सड़कें खराब हैं, उन्हें बाद दुरुस्त कर दिया जाएगा।
-जयेश सिंह, बीडीओ निघासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें