लखीमपुर खीरी। मामूली बात पर परिजनों की डांट और प्रेम में विफल रहने पर नाबालिग व किशोरों के आत्महत्या करने के मामले सामने आ रहे हैं। इनके पीछे मानसिक अवसाद होने की बात कही जा रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो हर महीने 60 से अधिक लोग आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किशोर उम्र के लड़के व लड़कियां भी शामिल हैं।
बताते हैं कि ज्यादातर घटनाएं घरेलू कलह और प्रेम प्रसंग के चलते हो रही हैं। कई ऐसी घटनाओं में किशोर-किशोरियों ने आत्महत्या कर ली, जिसकी आज तक वजह ही नहीं सामने आ सकी है।