गोष्ठी के दौरान लोगों को जानकारी देते डॉक्टर। संवाद
ओयल। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल मोतीपुर में गोष्ठी हुई। इसमें मधुमेह को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
गोष्ठी में सीएमएस डॉ.आरके कोली ने कहा कि बार-बार पेशाब आना, वजन न बढ़ना, अधिक प्यास लगना मधुमेह के लक्षण हैं। शरीर में शुगर को नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए खान-पान और जीवन शैली में स्थिरता बहुत जरूरी है। प्रधानाचार्य डॉ. आर्य देश दीपक ने बताया कि हमारे शरीर में मधुमेह का प्रमुख कारण तनाव है। उन्होंने बताया दिन में थोड़ा-थोड़ा भोजन करें और भोजन में मोटे अनाज को शामिल करें।
सीएमओ डा. संतोष गुप्ता ने कहा कि मधुमेह जीवन शैली से जुड़ी बीमारी है, जिसका खान-पान सही नहीं है, उसे मधुमेह हो सकता है। प्रतिदिन कम से कम 15 मिनट व्यायाम अवश्य करें, तनाव न लें, मधुमेह से आंखें भी कमजोर हो सकती हैं। इनके अलावा एसीएमओ डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ आरपी वर्मा, डॉ. दीपेंद्र गौतम, डॉ. शिशिर पांडे, डॉ. शिखर वाजपेई सहित कई लोगों ने मधुमेह के लक्षण और बचाव के बारे में बताया।