फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कार की चपेट में आने से ढाबा कर्मचारी की मौत

Fri, 25 Jul 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को सड़क पार करते समय कार की चपेट में आकर बाइक सवार ढाबा कर्मचारी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान ढाबा कर्मचारी की मौत हो गई।
विज्ञापन

जंगबहादुरगंज निवासी मानेंद्र मिश्रा (50) राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित महमदपुर गांव के निकट हिमालय ढाबा पर काम करते थे। ढाबा मालिक मुस्लिम जैदी का भांजा मोहम्मदी के शुक्लापुर निवासी मुमताज (30) भी वहां रहते थे। शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे दोनों एक बाइक से जंगबहादुरगंज जा रहे थे। ढाबे से निकलकर डिवाइडर का कट पार करते समय शाहजहांपुर की ओर से आई तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। इससे बाइक सवार दोनों लोग हवा में उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को पुलिस ने शाहजहांपुर मेडिकल काॅलेज भिजवाया। वहां मानेंद्र की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि मुमताज को हालत गंभीर होने पर ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कार छोड़कर सभी भाग गए। जोरदार टक्कर से कार के एयरबैग भी खुल गए थे। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।


अवैध कट को पार करते वक्त हुआ हादसा
एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढाबा के सामने बने अवैध कट को बंद नहीं किया है। यही हादसे की वजह बना। दिल्ली से आने वाली रोडवेज और निजी बसें ढाबे पर खड़ी होती हैं। इन बसों और अन्य वाहनों को विपरीत दिशा में बने ढाबे पर जाने का रास्ता देने के लिए एनएचएआई ने कट को बंद नहीं किया है। इस अवैध कट से रोजाना कई वाहन चालक जान जोखिम में डालकर दूसरी ओर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें