फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पंचायत सचिव से होगी ब्याज की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नकहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत जमकोहना और कोरैैया कंजर के ग्राम निधि खाते से 2014-15 में करीब 6.50 लाख की धनराशि का गबन किए जाने के मामले की फाइल को दोबारा खोला गया है। अब आरोपी पंचायत सचिव से ब्याज की भी वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने गबन की गई धनराशि पर बने ब्याज की गणना कर रिपोर्ट इंडियन बैंक शाखा भवन से मांगी है, जिसके बाद वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम पंचायत जमकोहना और कोरैया कंजर में तैनात रहे तत्कालीन सचिव अहमद हसन सिद्दीकी (वर्तमान में बेहजम ब्लॉक में तैनात) ने ग्राम निधि खाते से कई बार में लाखों की रकम सफाईकर्मी फुरकान अली के बैंक खाते में स्थानांतरित करके गबन को अंजाम दिया था। 2014-15 में सचिव ने कई बार में ग्राम निधि का पैैसा सफाईकर्मी के खाते में भेजकर गोलमाल किया, जिसकी भनक ब्लॉक के अधिकारियों को भी नहीं लग पाई। ऑडिट में मामला पकड़ा गया, जिसके बाद पिछले वर्ष 2020 में सचिव अहमद हसन सिद्दीकी से सरकारी धनराशि की रिकवरी की गई। साथ ही सचिव और सफाईकर्मी को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई, लेकिन एफआईआर नहीं कराई गई थी।
डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने बताया कि यह प्रकरण संज्ञान में आया, तो गबन की कई लाखों की धनराशि पर देय ब्याज की भी वसूली करने की कार्रवाई प्रारंभ की गई है। वर्तमान में सचिव की तैनाती बेहजम ब्लॉक में है। बैंक से ब्याज की गणना कर रिपोर्ट मांगी है, जिसके प्राप्त होने पर ब्याज की वसूली की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें