फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार हुई बरसात ने खोली पालिका की पोल

Mon, 10 Jul 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। 
विज्ञापन
वर्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 36.4 एमएम इलाके में रिकार्ड की गई वर्षा
विज्ञापन

 बीती देर रात से हो रही बारिश ने नगर पालिका की पोल खोलकर रख दी है। पालिका के नालियों की सफाई न कराए जाने के कारण अधिकांश मुख्य मार्ग तालाब में तब्दील हो गए हैं। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार बीती रात से सुबह आठ बजे तक रिकार्ड वर्षा हुई है।
विज्ञापन

केन्द्रीय जल आयोग के स्थानीय कार्यालय के जेई अतुल कुमार पचौरी ने बताया कि बीती रात से सुबह आठ बजे तक 36.4 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई है। मूसलाधार बारिश ने पालिका की पोल भी खोल दी है। नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण शहर की सबसे व्यस्ततम भीरा रोड पर इलाहाबाद बैंक के सामने रोड के पार पानी धार के साथ बह रहा है। बैंक के सामने से आंख अस्पताल तक लगभग एक से दो फिट पानी रोड पर भरा है। इसी तरह स्टेशन रोड का भी यही हाल है उसपर भी एक से दो फिट पानी भरा है। रोड पर गड्ढों के कारण कई वाहन चालक भी गिरकर चुटैल हो चुके हैं। शहर के निचले मोहल्लों में मोहल्ला काकूपुरियान, टेहरा शहरी, किसान, रंगरेजान आदि में भी सफाई न होने के कारण रोडों पर पानी भरा हुआ है। बीती देर रात से शुरू हुई बारिश दोपहर दो बजे तक तेज होती रही, इसके बाद कुछ कम होने पर लोगों ने घरों से निकलकर अपना काम देखा। बारिश के दौरान सड़कों पर भारी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें