फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दिल्ली के व्यापारी से 19 लाख से अधिक की ठगी

विज्ञापन
नकली सोने की ईंट दिखाते दिल्ली के व्यापारी नरेश जैन।संवाद
विज्ञापन
निघासन (लखीमपुर खीरी)। तंत्र-मंत्र से पत्नी का इलाज करने और सोने की ईंट का झांसा देकर कुछ लोगों ने दिल्ली के एक व्यापारी से 11 लाख रुपये नकद सहित, ढाई लाख रुपये की एक हीरे की अंगूठी और छह लाख की घड़ी ठग ली। व्यापारी ने कोतवाली निघासन में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दिल्ली के कृष्णा नगर निवासी नरेश कुमार जैन ने बृहस्पतिवार शाम निघासन पहुंचकर पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति कई बार कॉल कर खुद को संजय यादव बताता था। आरोपी ने दावा किया कि वह उनकी पत्नी की खराब किडनी को तंत्र-मंत्र और हवा विद्या से ठीक कर सकता है। इतना ही नहीं एक करोड़ रुपये की सोने की ईंट भी देगा, इसमें करीब 10-15 लाख का खर्च आएगा।
झांसे में आकर नरेश कुमार 24 मार्च 2025 को पलिया पहुंचे और एक होटल में ठहरे। वहां आरोपी उनसे मिला और उन्हें निघासन स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर बुलाया। वहां पीड़ित नरेश कुमार ने कुल 11 लाख रुपये नकद, छह लाख की एक रोलेक्स घड़ी और ढाई लाख रुपये की हीरे की अंगूठी आरोपी को सौंप दी।
विज्ञापन

आरोपी उन्हें एक मजार पर भी ले गया, जहां एक सांप के रूप में हवा प्रकट करने का दावा कर तंत्र-मंत्र का दिखावा किया। बाद में आरोपी ने पीड़ित को एक किलो की नकली सोने की ईंट थमा दी और किसी को भी जानकारी न देने की हिदायत देकर पलिया चौक पर छोड़ दिया।
दिल्ली पहुंचने पर जब पीड़ित नरेश को ईंट नकली होने का पता चला तो उन्होंने अपने स्तर से जांच की। सामने आया कि आरोपी का असली नाम इरफान निवासी मिर्जागंज, कोतवाली निघासन है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी अब भी फोन कर और रुपये मांग रहा है और बार-बार यह झांसा दे रहा है कि अबकी बार ईंट असली होगी और पत्नी भी सही हो जाएगी।
नरेश कुमार जैन के पास इस ठगी की रिकॉर्डिंग और नकली ईंट भी मौजूद है। थाना प्रभारी महेशचंद ने बताया तहरीर मिली है। मार्च का मामला है, जांच की जा रही है। ठगाें के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें