खेतों की खोदाई करती जेसीबी मशीन। सोशल मीडिया
निघासन। तहसील क्षेत्र के गांव जीतपुरवा से मंडक फार्म तक पीडब्ल्यूडी से कराए जा रहे सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय किसानों में रोष है। किसानों ने ठेकेदार पर मानक से अधिक चौड़ाई में खोदाई करने का आरोप लगाया है।
किसानों का कहना है कि रामसिंह के खेत से मंडप फार्म तक बनने वाली इस सड़क की चौड़ाई नक्शे में केवल चार मीटर दर्ज है, लेकिन ठेकेदार ने चौड़ाई चार मीटर के साथ-साथ दोनों ओर दो-दो मीटर की पटरी के लिए भी खोदाई कर दी है। इससे सड़क के किनारे की उनकी निजी भूमि प्रभावित हो रही है। किसानों ने चेतावनी दी है कि वे अपनी जमीन की रक्षा के लिए जिलाधिकारी से शिकायत करेंगे।
इस संबंध में जेई अरविंद यादव ने कहा कि काम मानक के अनुसार ही हो रहा है। जेसीबी से खोदाई में कहीं-कहीं कम-ज्यादा हो जाता है। इससे किसानों को आपत्ति है। यह बाढ़ग्रस्त क्षेत्र है। इसलिए सड़क की चौड़ाई लेकर ऊंचा करना जरूरी है।