फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मठऊपुरवा गांव के पास घायल मिले बारहसिंगा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। गोला वन रेंज के लखहा बीट में घायल हालत में मिले बारहसिंगा की कुछ देर बाद मौत हो गई। वन विभाग ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव मठऊपुरवा के पास सोमवार देर शाम ग्रामीणों ने एक बारहसिंगा को आवारा कुत्तों से घिरा देखा। बारहसिंघा को घायल देख ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाया और वन कर्मियों को सूचना दी। वनकर्मी घायल हिरन को वन बीट लखहा ले गए।
विज्ञापन

मरहम पट्टी और इलाज का प्रयास किया, इस बीच मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव दफना दिया है। वन क्षेत्राधिकारी गोला ने बताया कि घायल हालत में मिले बारहसिंगा की मौत हो गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव दफना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें