लखीमपुर खीरी। डायल-112 में तैनात हेड कांस्टेबल ने एक काॅलर से अभद्रता की। इस बात की जानकारी जब एसपी को हुई तो उन्होंने तत्काल हेड कांस्टेबल को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि डायल 112 में तैनात हेड कांस्टेबल धनंजय कुमार राय ड्यूटी के समय नशे में थे। इसी दौरान एक काॅलर ने उनसे मदद मांगी तो हेड कांस्टेबल ने उनके साथ अभद्रता की। ड्यूटी में लापरवाही और नशे में होने की वजह से धनंजय कुमार राय को सस्पेंड कर दिया गया है। संवाद