फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैबीज से बालक की मौत      

Thu, 22 Jun 2017 11:54 PM IST
 अमर उजाला ब्यूरो      गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव द्वारिकागंज का निवासी था मृतक, एक माह पहले काटा था कुत्ते ने  
 नगर की निकटवर्ती ग्रामपंचायत पुनर्भूग्रंट के गांव द्वारिकागंज में एक बालक को कुत्ता काटने के बाद रैबीज के संक्रमण से मौत हो गई है। एक माह पहले बालक के पिता की भी मौत हो गई थी। इसे दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि एक माह पहले जिस तिथि को पिता की मौत हुई एक माह बाद उसी तिथि पर पुत्र की भी मौत हो गई है। इससे घर में कोहराम है।       
विज्ञापन

गांव द्वारिकागंज निवासी नीलम के पति अशोक कुमार की एक माह पहले नेपाल के जनकपुर में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसके आंसू अभी सूख भी नहीं पाए थे कि ठीक एक माह बाद उसके नौ वर्षीय पुत्र आर्यन की मौत रैबीज से हो गई है। मां नीलम ने बताया कि आर्यन को एक माह पहले कुत्ते ने काट लिया था। पति की मौत और गरीबी के कारण देखभाल और इलाज नहीं हो सका। 20 जून की शाम को अचानक आर्यन की तबियत खराब हुई। उसे निजी डॉक्टर के यहां ले जाया गया, जहां जवाब मिलने पर लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, वहां भी डॉक्टरों ने रैबीज के कारण हालत गंभीर होना बताकर जवाब दे दिया। हताश होकर आर्यन को अपने घर ले आई। जहां 22 जून की सुबह आर्यन की मौत हो गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें