लखीमपुर खीरी। थाना धौरहरा क्षेत्र के एक ग्राम निवासी गर्भवती और उसके गर्भस्थ शिशु की प्रसव के दौरान मौत हो गई। विवाहिता की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
गांव पहाड़ियापुर निवासी सुनील अपनी पत्नी कुसुम (35) को सोमवार की शाम करीब चार बजे प्रसव कराने के लिए जिला महिला अस्पताल लाया था। बताया जा रहा है कि कुसुम को असहनीय प्रसव पीड़ा हो रही थी। परिजनों ने जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर प्रसव के दौरान कुसुम व उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। संवाद